भारत के राष्ट्रीय उद्यान की सूची | National Park of India in hindi (list)

 भारत के राष्ट्रीय उद्यान की सूची | National Park of India in hindi (list)

यह आर्टिकल भारत राष्ट्रीय उद्यान और उनकी विभिन्न रोचक तथ्यों के बारे में है यह सभी प्रतियोगी एग्जाम में आते है आशा करते है आप  भारत के राष्ट्रीय उद्यान की सूची को जरूर ध्यान से पूरा पड़ेगे चलिए स्टार्ट करते है National Park of India in hindi (list)

राष्ट्रीय उद्यान किसी भी देश की प्राकृतिक सम्पत्ति होते है भारत में प्रथम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1936  ईस्वी में हेली नेशनल पार्क के रूप में की गई इसका नाम बाद में बदलकर जिम कार्वेट कर दिया गया जोकि उत्तराखंड में स्थित है 
भारत के राष्ट्रीय उद्यान की सूची | National Park of India in hindi (list)
 भारत के राष्ट्रीय उद्यान की सूची | National Park of India in hindi (list)


वर्ष 1970 तक देश मात्र पांच राष्ट्रीय उद्यान थे अब समय था देश में प्राकृतिक संपत्ति को बढ़ावा देने का, सरकार को पर्यावरण के छेत्र में कुछ करने का 

वर्ष 1972 में भारत ने वन्यजीव सरक्षण अधिनियम और परियोजना को लागू किया ताकि देश में संकट ग्रस्त वन्य जीव प्रजातियों की रक्षा की जा सके 

वर्ष 2019 तक देश में राष्ट्रीय उधानो की संख्या 104 थी जोकि भारत के सम्पूर्ण छेत्रफल के 1.23 % भाग पर फैले हुए है 

प्रतियोगी एग्जाम के लिए भारत के राष्ट्रीय उद्यान से पूछे गए प्रश्न 

1 . भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ?

  भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान  मध्यप्रदेश में है जिनकी कुल संख्या 11 है  

2. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान का नाम क्या है व यह कहाँ स्तिथ है ?  
     
  भारत में सबसे बड़ा  राष्ट्रीय  उद्यान  हिमिस नेशनल पार्क है जोकि लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के सबसे उत्तर में स्तिथ राष्ट्रीय उद्यान है यह  हिम तेन्दुए   के लिए जाना जाता है यह भारत का सबसे अधिक ऊँचे पर स्तिथ राष्ट्रीय उद्यान है इसका वर्तमान छेत्रफल 4400 वर्ग किलोमीटर  है छेत्रफल की द्रष्टि से यह सम्पूर्ण दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है | 

3.  सालिम अली राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में है ?

    सालिम अली राष्ट्रीय उद्यान भारत देश के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्तिथ है सलीम अली  के नाम पर इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम पड़ा   सालिम अली एक पच्छी विज्ञानी थे इन्होने पछियो की कई प्रजातियों को खोजने में मदद की  इसलिए इन्हे बर्ड मेन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता था | 

4.  दचिगाम राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्तिथ है ?

दचिगाम नेशनल पार्क जम्मूकश्मीर राज्य के श्रीनगर से 22 km दूर स्तिथ एक अतिसुन्दर राष्ट्रीय उद्यान है  इस राष्ट्रीय उद्यान की सबसे खास बात यह है की यह  कश्मीरी हिरण या हंगुल के घर के तौर पर इसे जाना जाता है 

5. भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान वर्तमान नाम जिम कार्वेट में कौन सी नदी बहती है ?

 भारत के उत्तराखंड में स्तिथ जिम कार्वेट नेशनल पार्क जिसकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी ने मैन vs वाइल्ड कार्यक्रम के तहत बेयर ग्रिल्स के साथ यात्रा कर चुके है यात्रा में उन्होंने जिम कार्वेट नेशनल पार्क की नदी रामगंगा को पार भी किया था 

6. गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्तिथ है ?

भारत के गुजरात राज्य में स्तिथ गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान यह अफ्रीका के बाद दुनिया का ऐसा एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जहाँ आप शेरो को खुला हुआ आसानी से देख सकते है यह पूरी एशिया में में शेरो के एकमात्र निवास स्थान के रूप में जाना जाता है जूनागढ़ गिर के सबसे पास स्तिथ गुजरात का प्रमुख शहर है 

7 .  भारत का एकमात्र तैरता नेशनल पार्क कौन  सा है ?

भारत का एकमात्र तैरता नेशनल पार्क केबुल लम्जाओ है जोकि मणिपुर के इम्फाल में स्तिथ है 

8.  किस राष्ट्रीय उद्यान को पछियो  हेवन कहा जाता है ?

केवलादेव घाना नेशनल पार्क को भारत में पछियो के सवर्ग के  रूप में जाना जाता है यहाँ पर रूस के साइबेरिया छेत्र के सारस प्रजनन करते है 

भारत के अन्य प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानो की सूची | List of National Park in  India


क्र.     नेशनल पार्क का नाम          राज्य 

1        दुधवा                      -         उतरप्रदेश 

2        बांदीपुर                   -         कर्नाटक 

3         मानस                      -       असम 

4.        काजीरंगा                 -       असम 

5.        वोरिबिली                 -        महाराष्ट्र 

6.        कान्हा किसली        -          मध्यप्रदेश 

7.       डाचीगम                -           जम्मू-कश्मीर 

8.        किश्तवाड़                     -     जम्मू-कश्मीर 

9.       बांधवगढ़                      -      मध्यप्रदेश 

10.    नागरहोल                -                 कर्नाटक 

11.    रोहिला                   -                हिमांचल प्रदेश 

12.   सुंदरबन                -               पश्चिम बंगाल 

13.    भगवान महावीर       -           गोवा 

14.    किबुल लामजाओ      -           मणिपुर 

राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण में अंतर -

राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण में यह अंतर होता है  की  राष्ट्रीय उद्यान पूर्णता सरकार के द्वारा नियंत्रित रहते है यहाँ निजी हस्तछेप नाम मात्र का ही रहता है राष्ट्रीय उद्यानों में विभिन्न दुर्लभ भी प्रजातिया होती है नेशनल पार्क  संख्या 104 है 

जबकि अभ्यारण सरकार के आंशिक नियंत्रण में होते है इनमे आम लोगो का आना जाना रहता है लोग अभ्यारण में पशु भी चराते है वर्तमान में अभ्यारणों की कुल संख्या 51  है


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Technology

Collection